Uncategorized
श्री योग वेदांत सेवा समिति फिरोजपुर द्वारा परम पूज्य संत श्री आशाराम बापू जी द्वारा प्रेरित फिरोजपुर के स्कूलों में मातृ दिवस पर सेमिनार का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 11 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
परम पूज्य संत श्री आशाराम बापू जी द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति फिरोजपुर द्वारा फिरोजपुर के स्कूलों में मातृ पितृ पर सेमीनार आयोजित किए जा रहे हैं। आज बी एम जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर कैंट में मातृ पितृ पूजन पर सेमीनार आयोजित किया गया।
वक्ता श्रीमती मीनू शर्मा ने बताया कि हमारी संस्कृति के अनुसार 14 फरवरी को हमें मातृ पितृ पूजन दिवस मनाना चाहिए। सच्चा प्रेम तो निस्वार्थ होता है और वह माता पिता और बच्चों में ही हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नंबर लेने के लिए एकाग्रता बढ़ाने के तरीके भी सिखाए।
स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ने संस्था के लोगे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री मती रूबी शर्मा, रिशु कपूर, दीक्षा एवम संस्था के अध्यक्ष श्री तिलक राज सेतिया उपस्थित रहे।



