25 अक्टूबर को जिले में अब तक का सर्वाधिक 31,599 लोगों ने लगवाया सुरक्षा का टीका

 जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में जिले में शत प्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए विभिन्न विभागो के मैदानी अमलों द्वारा पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार 25 अक्टूबर को जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों में कुल 31,599  लोगों का टीकाकरण किया गया जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण है।     स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार 25 अक्टूबर को जिले में कुल – 31,599  लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 9,796 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 3804 लोगों को प्रथम डोज का टीका और 5,992  लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 21,803 युवा स्वप्रेरणा से टीका लगवाने केंद्र में पहुंचे। इनमें से 14,441 को प्रथम डोज का और 7,362 युवाओं ने द्वितीय डोज का टीका लगवाया।
     सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने बताया है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड सुरक्षा टीका जरूरी है। कोविड का प्रथम डोज के बाद द्वितीय बूस्टर डोज भी निर्धारित अवधि के बाद अनिवार्य रूप से लगाएं। दूसरा डोज लगने के 15 दिनों के बाद ही शरीर में कोविड से सुरक्षा के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इस टीका का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। वैज्ञानिकों के परीक्षण के बाद की इसे टीकाकरण के लिए प्रमाणित किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौधरोपण के लिए नर्सरी जिले में ही तैयार करें - कलेक्टर, एनजीजीबी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

Wed Oct 27 , 2021
जांजगीर-चापा ,27 अक्टूबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी (एनजीजीबी) योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी और सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक समृद्धि […]

You May Like

advertisement