आत्मानंद स्कूल की सौगात मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आतिशी स्वागत

जांजगीर-चाम्पा 08 जुलाई 2022/  जिले की सारा गांव नगर पंचायत स्थित बिसाहू दास महंत शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी /हिंदी माध्यम आत्मानंद विद्यालय की सौगात मिलने पर  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का ऐतिहासिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
  नगर वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बुधवार की  शाम  नगर आगमन पर बी डी एम डबरी चौक में उनका आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर और क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुविधा के लिए  डा महंत का  आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर वासियों ने  डॉक्टर महंत को श्रीफल फूल माला से स्वागत  किया।  नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन और पार्षदों ने डॉक्टर महंत को  श्रीफल,साल व कोसे के वस्त्र भेंट कर उनका आभार जताया।
 इस अवसर पर बड़ी तादाद मे नगरवासी सहित देवरी, अमरूवा, सोनियापाट के  पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोजगार दिवस में दी गई मनरेगा के अधिकारों की जानकारी

Fri Jul 8 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 08 जुलाई 2022/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रतिमाह 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 7 जुलाई 2022 को जिले की जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें […]

You May Like

advertisement