शनिवार को भी प्रेरणा संस्था तथा प्रेरणा वृद्धाश्रम के सदस्यों बाढ़ पीड़ितों के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई

शनिवार को भी प्रेरणा संस्था तथा प्रेरणा वृद्धाश्रम के सदस्यों बाढ़ पीड़ितों के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में 2010 की बाढ़ की तरह ही दूर दराज तक बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए लगी हुई है प्रेरणा संस्था तथा प्रेरणा वृद्धाश्रम।
प्रेरणा संस्था व प्रेरणा वृद्धाश्रम ने दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाए चाय, दूध, पानी, ब्रेड, बिस्कुट, दवाईयां तथा भोजन।

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई : प्रेरणा संस्था एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के लोग शनिवार को भी सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के बाद बाढ़ प्रभावित ऐसे दूर दराज के क्षेत्रों में पहुंचे जहां के लोगों ने कहा कि उन्हें सहयोग करने के लिए पहले कोई नहीं आया। ऐसे क्षेत्रों के लोगों ने प्रेरणा के सदस्यों से चाय, दूध, पानी, ब्रेड, बिस्कुट, दवाईयां तथा भोजन प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी में प्रेरणा संस्था घरों से निकाले गए तथा अपनों से दुत्कारे गए बुजुर्गों को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय ही नहीं रही है बल्कि प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी विपत्ति के समय भी हर समय सहयोग के लिए तैयार रहती है।
पिछले कई दिनों से प्रेरणा संस्था व प्रेरणा वृद्धाश्रम के सदस्य व पदाधिकारी ट्रैक्टर ट्रॉली पर दूर दराज के क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए जुटे हुए हैं। इन क्षेत्रों में प्रेरणा संस्था द्वारा चाय, दूध, पानी, ब्रेड, बिस्कुट, दवाईयां तथा भोजन इत्यादि पहुंचाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रेरणा संस्था ने 2010 में कुरुक्षेत्र में आई बाढ़ के समय भी इसी तरह से दिन रात सहयोग का कार्य किया था।
प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रेरणा का मकसद ही केवल जरूरतमंद तथा कष्ट में लोगों की सहायता करना रहा है। उन्होंने बताया कि 2010 में जब बाढ़ आई थी तब भी प्रेरणा के सभी सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जी जान से सेवा एवं सहयोग कार्य किया था। सिंगला ने कहा कि प्रेरणा का कार्य उन स्थानों पर लोगों को सहयोग पहुंचाना है जहां कोई नहीं पहुंच पाता है। आज भी प्रेरणा के सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर सहयोग करने वालों में आशा सिंगला, प्रेरणा अध्यक्षा रेणु खुंगर, विनोद विमल वशिष्ट, अन्नपूर्णा शर्मा, मीरा भारद्वाज, राम लाल सिंगला, राज मांडी, हरिकेश पपोसा, श्रुति, वीरेंद्र राठौर, राज मांडी, अनिल कुमार, सुखविंदर, सुनील कुमार व विनोद साहू इत्यादि मौजूद रहे।
मंदिर में पूजन करते हुए एवं बाढ़ पीड़ितों को सामग्री वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरात्रि पर विद्यापीठ में चल रहे सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का हुआ समापन

Sat Jul 15 , 2023
शिवरात्रि पर विद्यापीठ में चल रहे सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का हुआ समापन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में हुआ सावन शिवरात्रि रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप पूर्णाहुति। कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

advertisement