श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पर भगवान श्री कृष्ण को अपनी राशि अनुसार करे प्रसन्न : पण्डित धर्मवीर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये छोटा सा उपाय, सारे कष्ट होंगे दूर।

कुरुक्षेत्र :- माँ कामाख्या ज्योतिष ज्योतिष केंद्र कुरुक्षेत्र के ज्योतिषाचार्य पण्डित धर्मवीर कौशिक ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार छोटा सा उपाय कर बड़े से बड़े कष्ट को दूर किया जा सकता है एवम पूर्ण श्रद्धा के साथ राशि के अनुसार ये करें उपाय।

  1. मेष राशि इस राशि के जातकों को सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की लाल चंदन से पूजा करनी चाहिए।
  2. वृृष राशि इस राशि के जातक संतान प्राप्ति के लिए भगवान श्री कृष्ण को गोपी चंदन लगायें।
  3. मिथुन राशि इस राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण पर तुलसी जल एवं मंजरी जरूर चढायें।
  4. कर्क राशि भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने हेतु गाय के कच्चे दूध से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें।
  5. सिंह राशि सिंह राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को धातु की बांसुरी चढायें जिससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर भक्ति के मार्ग में बाधांए दूर होकर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  6. कन्या राशि इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण की पूजा में पंजीरी का भोग अवश्य लगाना चाहिए।
  7. तुला राशि इस राशि वालों को पूजा के उपरांत विशेष रूप से माखन मिश्री भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाना चाहिए। इसके प्रभाव से व्यापार में सफलता प्राप्ति के साथ धन वृद्धि होगी।
  8. वृश्चिक राशि इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
  9. धनु राशि इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भगवान की पूजा पीले फूलों से करने के साथ पीताम्बर चढ़ाना चाहिए।
  10. मकर राशि: इस राशि वाले जातकों को मोर के पंख भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाना चाहिए व कृपा प्राप्ति की प्रार्थना करनी चाहिए।
  11. कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को गंगा जल से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
  12. मीन राशिः इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का पीली गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    माँ कामाख्या देवी ज्योतिष केन्द्र स्थाणु महादेव मन्दिर मार्ग कुरुक्षेत्र।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीड़न सबसे अधिक हुई ब्राह्मणों की हत्या-राष्ट्रीय महस्चुव बसपा

Sun Aug 29 , 2021
भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीड़न सबसे अधिक हुई ब्राह्मणों की हत्या-राष्ट्रीय महस्चुव बसपा जालौन प्रदेश जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में आज बसपा के तत्वावधान में प्रबुद्व वर्ग के सम्मान, सुरक्षा, तरक्की को लेकर आयोजित गोष्ठी के माध्यम से बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने ब्राह्मण […]

You May Like

advertisement