Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर काशी वृद्धाश्रम पर पूरे एक माह की खाद्यान्न सामग्री भेंट की गई

प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर काशी वृद्धाश्रम पर पूरे एक माह की खाद्यान्न सामग्री भेंट की गई

प्रधानमंत्री मोदी और यशस्वी हों, यही कामना की गई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा हार्टमैन पुल के पास काशी वृद्धाश्रम पर वहां रह रहे लगभग 18 वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को पूरे एक माह की विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री भेंट की गई। ये सभी सामग्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार दक्ष शर्मा पाराशर ने भेंट की। दक्ष शर्मा पाराशर ने प्रधानमंत्री मोदी जी को उनके 75 वें जन्मदिन पर अनेक बधाइयां भी दीं।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय संस्कृति और अस्मिता को देश के अंदर और विदेश दोनों जगह सुरक्षित रखा है, जिसके लिए उन्हें यशस्वी प्रधानमंत्री कहा जाता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा,मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, और जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी ने भी मोदी जी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रमोद मिश्रा, राकेश मिश्रा आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन विशाल शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel