आज़मगढ़:आजमगढ़ बीजेपी कार्यालय पर महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

*आजमगढ़ बीजेपी कार्यालय पर महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

आज भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता जस रसिया के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष बहनों के पदभार ग्रहण करने के उपरांत स्वागत समारोह का आयोजन किया गया !

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के यशस्वी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा निहारिका त्रिपाठी क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता जसरसिया, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष लालगंज कुसुमलता बौद्ध, पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा अखिलेश कुमार मिश्रा, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, माला द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, डॉक्टर पूनम सिंह, जिला मंत्री जूही श्रीवास्तव, विभा बरनवाल, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष मातृ शक्तियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा कि सभी महिलाओं को मिलकर एक मजबूत टीम बूथ स्तर पर बनानी है और मिशन 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है!
जिला अध्यक्ष भाजपा ध्रुव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं का सम्मान करती है और राशन कार्ड उज्ज्वला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि सभी योजनाएं महिलाओं के नाम पर ही क्रियान्वित की जा रही है
महिला मोर्चा आजमगढ़ की जिला अध्यक्ष बबीता जसरसिया ने आए हुए सभी अतिथियों एवं महिलाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सब का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री जूही श्रीवास्तव ने किया!

बाइट अमिता गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष

2, बबीता जसरसिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:आजमगढ़ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उ प्र का अगले चरण का ध्यानाकर्षण सत्याग्रह

Sat Sep 4 , 2021
आजमगढ़ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उ प्र का अगले चरण का ध्यानाकर्षण सत्याग्रह आज 4 सितंबर 2021 दिन शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश, शाखा पुर्णचल ने जूनियर इंजीनियर संवर्ग की न्यायोचित मांगो/विभागीय संसाधनों की व्यवस्था को लेकर पूर्वांचल के सभी क्षेत्रों मे मुख्य […]

You May Like

advertisement