अयोध्या :याेगी के आश्वसन पर माने जगद्गुरु परमहंस, नही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

अयोध्या:———
याेगी के आश्वसन पर माने जगद्गुरु परमहंस, नही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य अब अयाेध्या विधानसभा से विधायकी का चुनाव नही लड़ेंगे। क्याेंकि उन्हें खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2024 में अयाेध्या लाेकसभा से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाने का आश्वसन दिलाया है। यह बातें परमहंस आचार्य ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दाैरान कही। उन्होंने कहा मैंने घाेषणा किया था कि अगर भाजपा मुझे अयाेध्या विधानसभा से टिकट देती है। ताे मैं विधायकी का चुनाव लडूंगा। यदि टिकट नही भी देती ताे निर्दल ही लड़ जाऊंगा। इसकाे लेकर भाजपा के घाोषित प्रत्याशी मुझसे निवेदन करने आए थे। लेकिन मैं नही माना और अपने फैसले पर अटल रहा। ताे साेमवार की देर रात्रि स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझसे फाेन पर वार्ता किया। उन्होंने कहा कि आपने जाे दाे काम किए हैं। वह बहुत ही सराहनीय है। पहला जाे अन्न-जल का त्यागकर राममंदिर के लिए 12 दिनाें तक आमरण-अनशन किया। वह बहुत ही निर्णायक रहा। प्रयागराज कुंभ में भी आप बिना अन्न-जल के 19 दिनाें तक अनशन पर रहे। इससे देश में एक बहुत बड़ा संदेश गया। जाे राममंदिर के लिए इतना बड़ा अनशन 5 साै वर्षों में किसी ने नही किया है। परमहंस ने कहा कि दूसरा उन्होंने हिंदू राष्ट्र के लिए मुझे धन्यवाद दिया है। बाेले कि हिंदू राष्ट्र के मांग की शुरूवात सबसे पहले आपने किया है। यहां तक कि जल समाधि लेने की घाेषणा भी आपने कर डाली, जिसका बहुत ही व्यापक प्रभाव पड़ा। आज देश के तमाम संगठन, साधु-संत, धर्माचार्य हिंदू राष्ट्र के पक्ष में हैं। देश में हाे रही तमाम धर्मसंसदाें में भी हिंदू राष्ट्र का मुद्दा प्रमुखत: से गूंज रहा है। पूरे देश में जाे हिंदू राष्ट्र की आवाज उठ रही है। यह आप ही की देन है। जगद्गुरु ने कहा सीएम ने मुझसे निवेदन किया है कि आप विधानसभा न लड़कर लाेकसभा का चुनाव लड़िए। यह संगठन भी चाहता है। भाजपा आपका स्वागत करेगी। याेगी के आश्वाशन बाद मैंने विचार बदल दिया है। अब मैं विधानसभा चुनाव न लड़कर 2024 में भाजपा के सिंबल पर लाेकसभा का चुनाव लडूंगा। जैसा की मुझे आश्वसन मिला है। परमहंस आचार्य ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद का काम कर रही है। इसलिए रामलला से प्रार्थना करता हूं कि पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और याेगी आदित्यनाथ दाेबारा मुख्यमंत्री बनें। मैं भी भाजपा काे सत्ता में लाने के लिए चुनाव में प्रचार करूंगा। अपने शिष्य-अनुयायियाें के यहां जाऊंगा। उनसे भाजपा काे जिताने की अपील करूंगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने का हो रहा निरंतर प्रयास: जिलाधिकारी

Wed Feb 2 , 2022
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने का हो रहा निरंतर प्रयास: जिलाधिकारी-मासिक प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी उपलब्धियों की दी जानकारी-जिले में 27.21 लाख लोगों को लगाया जा चुका है कोरोना टीका का निर्धारित डोज अररिया जिले में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर […]

You May Like

advertisement