78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया ध्वजारोहण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस 15.08.2024 को 78वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
तदोपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शपथ ग्रहण कराकर सम्बोधन किया गया। सहायक परिचालक श्रीमती फरीदा बानो को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट पदक, आरक्षी चालक मनोज कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी स०पु० आलमशेर एवं मुख्य आरक्षी स०पु० खामोश कुमार को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र, प्रदान किया गया। इसी क्रम में फायर सर्विस चालक प्रेम सिंह, फायरमैन योगेश कुमार को रजत पदक मय प्रशस्ति पत्र व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी योगेश कुमार लीडिंग फायरमैन विनोद कुमार, फायर सर्विस चालक राम सुभाष अग्निहोत्री, फायरमैन कमल कुमार शर्मा, कुक प्रमोद कुमार दिवाकर को प्रशस्ति पत्र महानिदेशक उ०प्र० अग्निशमन तथा आपास सेवाओं द्वारा प्रदान किया गया है। यू0पी0-112 में नियुक्त पीआरवी कर्मियों के द्वारा बेहतर रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों में मुख्य आरक्षी शिवशंकर, मुख्य आरक्षी खालिद, महिला आरक्षी बबीता, महिला आरक्षी मीना, महिला आरक्षी मीनू, महिला आरक्षी शीतल, महिला आरक्षी रीता, महिला आरक्षी गायत्री, होमगार्ड संजीव, होमगार्ड अजयपाल, को बेहतर रेस्पांस टाइम हेतु व कमाण्डर अशोक कुमार, सब कमाण्डर बृजेश कुमार, पायलट सुरेन्द्र पाल को पीआरवी ऑफ द डे हेतु एवं मुख्य आरक्षी अरूण कुमार, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिवराज सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात, मुकेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध, सुश्री अनीता चौहान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रियतोष त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रदीप कुमार पटेल सहायक रेडियों अधिकारी व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं के अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जगदीश पाटनी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक व सम्पूर्ण व्यवस्था हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक द्वारा की गयी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त 024 के अवसर पर गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा चिन्ह से उ0नि0ना0पु0लल्लूगिरी हुए सम्मानित

Fri Aug 16 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उ0प0ना0पु0 लल्लू गिरी पुलिस विभाग में आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए। जो 31.08.2024 को उ0नि0ना0पु0 के पद पर पदोन्नत हुए। इनकी अब तक कुल सेवा 39 वर्ष , 10‌ माह, 14 दिवस पूर्ण हो चुकी है। तथा इनके द्वारा अब तक की […]

You May Like

Breaking News

advertisement