![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0016-1024x462.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0017.jpg)
नवरात्रों के पावन अवसर पर फिरोजपुर गोल्डन एनक्लेव स्थित नव दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में भगवान की भव्य मूर्तियां स्थापित
फिरोजपुर के प्रख्यात विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कई दिन मंत्र उच्चारण, हवन यज्ञ उपरांत प्राण प्रतिष्ठा कर हुई स्थापना
फिरोजपुर 26 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
नवरात्रों के पावन अवसर पर फिरोजपुर गोल्डन एनक्लेव के नव दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर में भगवान, देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई है। फिरोजपुर शहर के पंडित विश्वनाथ, पंडित रमाकांत शास्त्री, पंडित मनोज त्रिपाठी, पंडित लेखराज त्रिपाठी, पंडित उमा नाथ त्रिपाठी, पंडित देवेंद्र त्रिपाठी, पंडित पंकज शर्मा विद्वान पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण, हवन यज्ञ कर भगवान देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई। भगवान की स्तुति की गई और सत्संग में भजन गाए गए। मूर्तियों में श्री शिव परिवार, श्री रामचंद्र परिवार, श्री दुर्गा माता, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री खाटू श्याम और 18 तरह की मूर्तियां स्थापित की गई है। आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए एक सिख मिस्त्री ने देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की है।
इस मौके पर कमल शर्मा, ऍम सी परविंद्र हांडा, गुरप्रीत सिंह, विपन उप्पल, रविंद्र चावला, अशोक मेहता, बिंद्रा जी,सचिन नारंग, राजेश सचदेवा, संजीव तलवाड़, सनी आनंद, लोकेश तलवार, विपन उप्पल, व बरसाना से आए हुए गुरुदेव श्री कपिल आचार्य, , गोल्डन एनक्लेव और फिरोजपुर की ओर से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।