श्रीकांत जाधव के जन्म दिन पर भोजन वितरण, सुंदरकांड पाठ और पौधारोपण किया।

श्रीकांत जाधव के जन्म दिन पर भोजन वितरण, सुंदरकांड पाठ और पौधारोपण किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हरियाणा पुलिस रोटी बैंक के माध्यम से आप जनसेवा कर सकते हैं ।
पश्चिमी सभ्यता को ठुकराकर सामाजिक कार्यों के माध्यम से हर्ष मनाएं : डॉ. अशोक।

कुरुक्षेत्र :- आज हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा रोटी बैंक और प्रयास संस्था के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के जन्म दिन पर पुलिस लाईन में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इससे पूर्व ईंट भट्ठे पर जरुरतमंदों बच्चों को भोजन वितरित किया और एक आम का पौधा रोपित किया गया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता को ठुकराते हुए वे सदैव जनहित के कार्यों के द्वारा ही कोई भी जन्म दिन हो या विशेष अवसर पर सामाजिक कार्य से ही वह दिन हर्ष से मनाते हैं। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना की बढ़ रही समस्या को देखते हुए उचित नियमों का पालन उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आज श्रीकांत जाधव साहब के जन्मदिन पर उनको बधाई देने का इससे अच्छा कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता था क्योंकि एक पौधे को रोपित करने से पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी तो दूसरी ओर सुंदरकांड पाठ के माध्यम से एक ओर तो वातावरण राममय होगा तो दूसरी ओर सुख का असीम अनुभव होता है। रोटी बैंक शाखा के अंकेक्षक सेवानिवृत्त मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी ने कहा कि राम नाम अति मीठा है कोई गा के देख ले, आ जाते हैं राम कोई बुला के देख ले। भगवान तो भक्त की भावना के वश में है और वे रोटी बैंक से जुड़कर अपने आप को सौभाग्यशाली अनुभव कर रहे हैं। रोटी बैंक के वरिष्ठ उप प्रधान कर्म चंद ने कहा कि सभी को चाहिए कि किसी भी अवसर पर हम रुपए के मूल्य को समझें और भलाई के कार्य में लगाए। इस अवसर पर सीता, कर्ण, बालकिशन उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाकर समाज के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता : प्रो. सोमनाथ

Wed Apr 21 , 2021
पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाकर समाज के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता : प्रो. सोमनाथ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुवि के वनस्पति विभाग में ऑनलाइन इंटरएक्टिव मीटिंग कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग और मदर नेचर अनलिमिटेड, यूनाइटेड किंगडम […]

You May Like

advertisement