मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिवस पर अवंतिका कुंज के शिवलिंग पर गंगाजल व दुग्धाभिषेक कर किया मिष्ठान वितरित

लालकुआ
रिपोर्टर जफर अंसारी
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिवस अवसर पर स्थानीय अवंतिका कुंज के शिव मंदिर में शिवलिंग पर गंगाजल व दुग्धाभिषेक कर मिष्ठान वितरित किया वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
इस अवसर पर बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होने जा रहा है जो सब भगवान बोलेनाथ का ही आशीर्वाद है।
उन्होंने भगवान बोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत शतायु, निरोगी हो और इसी प्रकार जन सेवा के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त जन कल्याण के कार्य करते रहें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड की माटी के लाल हैं और वह लंबे समय से प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ एक ओर जहां उत्तराखंड को मिलेगा वहीं प्रदेश का आमजन भी मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं से लाभान्वित होगा आज उनके द्वारा विकास की अनेक ऐसी योजनाएं संचालित होने जा रही हैं जिसके कारण उत्तराखंड का नाम पूरे भारत में रोशन होगा।
इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कि भगवान भोलेनाथ से दीघार्यु कि कामना करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन 2022 को लेकर संकल्पित है चुनावों में एक बड़े अंतर के साथ प्रदेश में तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौकै पर भाजपा नेता हेमन्त नरूला, लक्ष्मण खाती, संजीव शर्मा, मुकेश सिंह, मनोज मौर्य,अनिल सिंह,अनिल भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मालधन में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा

Fri Apr 9 , 2021
स्थान- मालधन,रामनगर (उत्तराखंड) रिपोर्टर जफर अंसारी मालधन में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। किसानों को विभाग जल्द मुआवजा देने की बात कर रहा है। एंकर- आपको बता दे की वन विभाग की रेज आमपोखरा के मालधन तुमड़िया खत्ता, पटरानी, गुज्जर झाला 44, कुंगाडार खत्ता व […]

You May Like

advertisement