उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी,राज्यपाल मौर्या,और पूर्व सीएम त्रिवेद सिंह रावत ने शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी,राज्यपाल मौर्या,और पूर्व सीएम त्रिवेद सिंह रावत ने शुभकामनाएं दी।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। 
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा मेरे छोटे भाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, सुदीर्घ आपका जीवन हो और आपके नेतृत्व में हमारी देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्म पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के सीरों गांव में नौ अप्रैल 1964 को हुआ। उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत ने सीएम रावत की दीर्घायु की कामना करते हुए पिथौरागढ़वासियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:जंगलों की आग के दुष्परिणामों पर शोध करेगा एरीज,पर्यावरण बचाने को बनेगी ठोस रणनीति,

Fri Apr 9 , 2021
उत्तराखंड:जंगलों की आग के दुष्परिणामों पर शोध करेगा एरीज,पर्यावरण बचाने को बनेगी ठोस रणनीति,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक जंगलों में लगी आग से मनुष्य ही नहीं बल्कि जीव जंतु और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसी असर को जांचने के लिए आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) कुमाऊं […]

You May Like

advertisement