बिहार:बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल

बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल

फारबिसगंज संवाददाता

फारबिसगंज (अररिया) :-
बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार से फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए हैं। मंगलवार को नगर परिषद के सामने कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू ने कहा कि बिहार के विभिन्न नगर निकाय में कार्यरत स्थाई व दैनिक आउटसोर्स कर्मियों के संबंधित मामले को यूनियन के द्वारा लगातार विभाग के संज्ञान में लाया जा रहा है। लेकिन अब तक इसका हल नहीं निकलने के चलते नगर निकाय में कार्यरत कर्मियों में भारी आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। मांगों के समर्थन में पूरे बिहार में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मांगों के समर्थन में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष, महासचिव व पदाधिकारियों के द्वारा 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता हड़ताल अनिश्चित कालीन रूप से जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष कृष्णनंद मंडल, प्रभारी प्रधान सहायक चंद्रनाथ चंदन, सेवानिवृत्त प्रधान सहायक परमानंद कुमार, गंगा प्रसाद दास, कनीय अभियंता विनोद प्रसाद सिंह, गजेंद्र सिंह, शिवशंकर तिवारी, योगानंद मंडल, आर्यन कुमार राय, अमरनाथ कुमार झा, सुरेश पासवान, गुलाम मुस्तफा, उपेंद्र मरीक, कन्हैया मरीक, भीम मरीक सहित अन्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय को भरगामा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के लिए पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दिया

Wed Sep 8 , 2021
फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय को भरगामा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के लिए पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दिया अररिया संवाददाता फारबिसगंज (अररिया) :-फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को भरगामा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के लिए पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दिया। अनुमंडल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement