उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के आवाहन पर व्यापारियों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनेश प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिया ज्ञापन

रायबरेली
Reporter Vipin Rajput

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के आवाहन पर व्यापारियों की 16 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिले के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री दिनेश प्रताप सिंह के माध्यम से दिया गया।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के लगभग 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों के बीच में से 6 विधान परिषद सदस्य बनाने, योगी सरकार द्वारा घोषित 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने, प्रदेश सरकार द्वारा गठित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित बैठक करने, जीएसटी एवं अन्य विभागों द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक शोषण न करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बाजारों में व्यापारियों के सर्वे व छापे में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को साथ रखने, व्यापारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने, सभी व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने, व्यापारियों की दुकान क्षतिग्रस्त या जलने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत देने की भी मांग की गई है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता, बी के रावत, मो शकील आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक श्री राम कथा का किया जा रहा भव्य आयोजन

Mon Jan 20 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 19 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन अमर पैलेस,गगन पथ रोड़,श्री गंगानगर में किया जा रहा है।कथा की व्यवस्था को लेकर संस्थान के शंकर कॉलोनी श्रीगंगानगर स्थित स्थाई आश्रम में एक विशेष […]

You May Like

advertisement