
प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर वि.वि.परिवार पेट्रोल एवं डीजल के उपयोग पर बरते संयम- कुलपति
मसुविवि में 18 से 23 मई तक पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, एवं छात्र-छात्राओं से भी अपील की है कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के आह्वान से अपने को जोड़कर राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करें।


