विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की मांग पर अमित शाह की ‘हां,’ हरियाणा विधान सभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन पक्की

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

केंद्रीय गृहमंत्री ने जयपुर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30 वीं बैठक में की घोषणा।
विस अध्यक्ष ने उप-राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, केंद्रीय गृह का आभार प्रकट किया।

चंडीगढ़, 9 जुलाई :
हरियाणा की नई विधान सभा बनाने के लिए प्रयासरत विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की मांग को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शनिवार को जयपुर में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30 वीं बैठक में सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करने से हरियाणा में जश्न का माहौल बन गया। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इसके लिए देश के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को इतनी बड़ी सौगात के लिए प्रदेशवासी उनके हमेशा आभारी रहेंगे।
गौरतलब है कि ज्ञान चंद गुप्ता हरियाणा के नए विधान सभा भवन के लिए लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार से बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित उत्तर क्षेत्रीय परिषद 30 वीं बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर जा रहे थे तब भी विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उनसे नई विधान सभा के लिए भूमि का मसला उठाने का आग्रह किया था। सीएम ने बैठक में यह मामला रखा, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के लिए चंडीगढ़ में भूमि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा का बनता अधिकार दिलाने की मांग भी रखी। विस अध्यक्ष दोनों मांगों के लिए अरसे से प्रयासरत हैं।
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से विधान भवन के लिए प्रस्तावित स्थानों का वे निरीक्षण कर चुके हैं। पत्रकारों द्वारा चंडीगढ़ के मास्टर प्लान को बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का मास्टर प्लान पूर्व में कई बार बदला गया है, लेकिन हरियाणा विधान भवन के लिए इस प्लान से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मध्य मार्ग पर रेलवे स्टेशन वाली ट्रैफिक लाइटों से राजीव गांधी आईटी पार्क की तरफ जाते वक्त मुख्य सड़क से दायीं ओर मध्यमार्ग के साथ लगती साइट सुझाई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गत 4 जून को उक्त साइट पर पहुंच चंडीगढ़ के शहरी योजना विभाग के अधिकारियों से नक्शे के माध्यम से विस्तार से जानकारी ली थी। करीब 10 एकड़ की इस साइट की लंबाई-चौड़ाई व अन्य पैमाइश बारे पूछताछ की। इस पर अधिकारियों ने जमीन के मालिकाना हक व अन्य औपचारिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने दो अन्य साइट्स के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की थी।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि गत 57 साल से हरियाणा विधान सभा में स्थान अभाव की समस्या से जूझ रहा है। कोविड काल के दौरान यह समस्या काफी विकट बन गई। इस दौरान जहां सत्र चलाने में काफी कठिनाई हुई, वहीं कमेटियों की बैठकें रद्द करनी पड़ीं। गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2026 में विधान सभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या बढ़ेगी, उस परिस्थिति में वर्तमान विधान भवन में सत्र चलाना संभव नहीं हो सकेगा। यही कारण है वे गत एक वर्ष से नई विधान सभा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विधायकों की सुरक्षा के लिए सीएम को चिट्टी।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदेश के विधायकों को मिल रही धमकियों पर चिंता व्यक्त करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्र लिखकर विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा प्रदेश के विधायकों को देश-विदेश से धमकियां मिलने से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके परिवारों को लेकर भी विस अध्यक्ष ने चिंता प्रकट की है। इसके मद्देनजर उनके विधायकों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को आ रही धमकी भरी कॉल और मैसेज की उच्च स्तरीय जांच करवाने की भी मांग की है।
शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट सौजन्य से गांव अटाली के एमबीएल स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Sat Jul 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 फरीदाबाद : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ थाना छायंसा सुरेंद्र यादव को पौधा भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर विद्यालय के निदेशक मास्टर मुकेश एवं अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की टीम ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे […]

You May Like

advertisement