श्री जी परिवार की तरफ से आठ दिवसीय कार्यक्रम के अष्टम दिन भगवान श्री रामचंद्र जी का पावन चरित्र दिखाया गया।

फिरोजपुर 07 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्री जी परिवार की तरफ से कार्यक्रम के अष्टम दिवस के मुख्य सेवायत परिवार में रजनीश दहिया (एमएलऐ) देहाती,नीरू ऐरी-अनुराग ऐरी, लालचंद गोयल गौरव गोयल व सुभाष, दयाल मेडिकल हॉल वाले उपस्थित रहे। और प्रभु की लीला का आनंद प्राप्त किया।

अष्टम दिवस पर भगवान श्री रामचंद्र जी का पावन चरित्र दिखाया गया। पिता की आज्ञा से मुनि विश्वामित्र के साथ पृथ्वी का भार हल्का करने और यज्ञ की रक्षा हेतु श्री राम लक्ष्मण वन को जाते हैं। रास्ते में ताड़का वध, सुबाहु का वध और मरीच को कोसों दूर लंका में फेंक कर विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। गौतम ऋषि के शराफ से अहलिया का उधार किया। राजा जनक के ऐलान को स्वीकारते हुए शिव धनुष को उठाया और उस पर प्रतियेंचा चढ़ा कर सीता माता से स्वयंवर रचा कर वरमाला पहनाई। पंडाल में खूब आतिशबाजी चलाई गई। श्री राम के जयकारों से पूरा पंडाल राममय हो गया।

इस मौके पर पियूष बंसल की पूरी टीम और श्रीजी परिवार फिरोजपुर के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदायूं संकुल की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

Sun Sep 8 , 2024
बदायूं संकुल की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न। —–7 सितंबर 2024 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध बदायूं जिले के सभी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिताएं बदायूं के बहेड़ी स्टेडियम में संपन्न हुई । इसमें बदायूं जिले […]

You May Like

Breaking News

advertisement