गोपाष्टमी के पर्व पर श्री योग भगवान कृष्ण कपिला गौशाला में किया हवन यज्ञ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हिसार :- स्थानीय दिल्ली रोड पर स्थित श्री योग भगवान कृष्ण कपिला गौशाला में गोपाष्टमी के पर्व पर गौशाला में गौशाला कमेटी के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया।
इस मौके पर विद्वान ब्राह्मण राघवाचार्य महाराज ने गौमाता के बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि अगर हम”पूरी श्रद्धा से गौमाता की पीठ पर मात्र हाथ सहलाने से ही कई रोगों से मुक्ति मिल जाती है,और बेसहारा गौमाता की सेवा से तो परमपिता परमात्मा प्रसन्न हो कर गोभक्तों पर अपनी विशेष कृप्या बरसाते है।इस अवसर पर गौशाला के प्रधान भीमसैन असीजा सभी सदस्यों व विशेष रूप से पहुचे गोभक्तों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली व गाय माता का पूजन कर गोशाला की परिक्रमा कर गाय माता के लिए सवामणी लगाई।उपस्थित श्रद्धालुओं ने गाय माता को हरे चारे,तूड़ी,दलिया,गुड़ खिलाया।इस मौके पर गोभक्त राजेश सिंगल ने गौशाला में दो गाय भेंट की, गोभक्त मांगेराम एक्शन यूज वालो ने गाय माता के लिए शेड बनवाया इस के अलावा दो गोभक्तों ने गौशाला में दो कमरों के लिए सहयोग किया।
गौमाता की अरती के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। व आए महमानों को गौशाला कमेटी ने समृद्धि चिंह भेंट किया।
इस अवसर पर प्रधान भीम सैन असीजा,विजय गवड़िया,सौरभ उठड़ा,राम बाबू अग्रवाल,चिमन लाल राज कुमार,प्रवीण रावल,विजय जैन,विजय गर्ग,विजय ढल्ल,हरबंस लाल,अशोक छाबड़ा,हरि ओम बांगा,जितेंद्र जैन,नंद किशोर बंसल,शिव लाल गेरा,सुशील असीजा,के अलावा काफी गोभक्त मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने गोपाष्टमी पर बजरंगबली गोशाला में गौमाता का लिया आशीर्वाद

Fri Nov 12 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – विनोद शर्मा बृजवासी। कुरुक्षेत्र 11 नवम्बर :- गऊ को पुरातन काल से ही पूजा जाता रहा है। हिन्दू धर्म में गौ को माता के समान माना गया है और विभिन्न अवसरों पर गौ माता की पूजा की जाती है। गौमाता […]

You May Like

Breaking News

advertisement