Uncategorized

नव वर्ष के प्रथम दिन उ प्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती गरीब

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

नव वर्ष के प्रथम दिन उ प्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती गरीब,

असहाय, बेसहारा लोगों को अस्पताल प्रशासन के माध्यम से चिन्हित करके इस भीषण ठंड में कंबल प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि मंडल के समर्पण दिवस अभियान में यह सेवा की गई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हमारे मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में अस्पताल के मरीज व उनके तीमारदारों को कंबल प्रदान किए जाते हैं, जिसको कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर वह अपने साथ घर ले जाकर उसका उपयोग करें। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ अल्ताफ हुसैन, हेड नर्स शालिनी तिवारी व ज्योति एवं सुपरवाइजर अशोक कुमार ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर मंडल के जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, कमर नकवी,सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel