हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
सावन मास में श्रद्धालुओं के लिए श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर समर्पित।
कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त :- मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सावन महीने की पहली एकादशी कामिका एकादशी के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने उपरांत विशेष पूजा अर्चना की गई। रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना यजमान विकास शर्मा तथा स्मृति शर्मा द्वारा करवाई गई। इस मौके पर यजमान परिवार द्वारा सावन महीने में श्रद्धालुओं के लिए श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर समर्पित किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि कामिका एकादशी एकादशी की पूजा एवं दान पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है। जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी की पूजा व व्रत से होता है। उन्होंने बताया कि जो पुण्य गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है। एकादशी करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवार वालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। व्रत रखते हुए पूजा के समय में कामिका एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया जाता है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सावन पूजन में विकास शर्मा, स्मृति शर्मा, हृदया शर्मा, लव्या शर्मा, कृष्ण शर्मा, कमलेश, महेंद्र शर्मा, सुखदेई, गुरदेव सिंह, गुरजीत कौर, ललिता देवी, सतीश शर्मा, वेद शर्मा, रीटा, मनीष शर्मा व रेणू इत्यादि शामिल हुए।
श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर समर्पित करते हुए यजमान परिवार।