श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : राजीव कृष्ण शास्त्री

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : राजीव कृष्ण शास्त्री

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्र जागरण युवा संगठन के संस्थापक सदस्य निखिल शर्मा , प्रज्ञा शर्मा एवं परिवार की ओर से मढ़ीनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा के समाने हाल में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास ने आचार्य पंडित राजीव कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया ।
कथा व्यास राजीव कृष्ण शास्त्री ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।
इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। कथा व्यास ने बताया कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।
इस अवसर पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन के ट्रस्टी एवं संरक्षक रतन शर्मा , संस्थापक/ सचिव सौरभ शर्मा , राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया , जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर , गिरीश कपूर , संजू भाटिया , कमलजीत बडेरा , हृदयनारायण , पंकज शर्मा , ममता शर्मा पुष्पा शर्मा अनुराग शर्मा अनुभव शर्मा हरीओम शर्मा किरन शर्मा स्वाति शर्मा गुंजन गौड प्रियंका पारूल शर्मा मोनू पांडे अरूणेश शर्मा प्रवीण कुमार मिश्रा तोषपाल गंगवार , विमल भारद्वाज , अजय यादव , आलोक सक्सेना , अतुल सक्सेना एवं समस्त परिवार जनों के साथ क्षेत्रवासियों ने कथा का रसपान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पंचायत चुनावो के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की सूची दो दिन में जारी होगी, सूर्यकांत धस्माना

Sun Jun 15 , 2025
देहरादून: पंचायत चुनावो के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की सूची दो दिन में जारी होगी, सूर्यकांत धस्मानासागर मलिक पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की सूची दो दिन मेंसभी बारह जनपदों में जाएंगे पार्टी के पर्यवेक्षककेवल जिला पंचायतों के सदस्यों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार होंगेछेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों […]

You May Like

advertisement