जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण की कर्म भूमि कुरुक्षेत्र में प्रेरणा संस्था एवं वसुधैव कुटुंबकम् संस्कृति सेवा आयाम द्वारा आम व चीकू के पौधे लगाए

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेक्टर 30 के जल घर में किया गया पौधारोपण।

कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त : जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण की कर्म भूमि कुरुक्षेत्र में प्रेरणा संस्था एवं वसुधैव कुटुंबकम् संस्कृति सेवा आयाम के तत्वावधान में हरा भरा हो कुरुक्षेत्र हमारा पौधारोपण अभियान 2022 के अवसर पर सेक्टर 30 के जल घर में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डा. केवल कृष्ण, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 के कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उप सचिव प्रतिनिधि तेजपाल सिंह, डा. रमेश कुमार एवं ट्यूबवेल ऑपरेटर रामू ने आम व चीकू के पौधे लगाए। इस अवसर पर डा. केवल कृष्ण ने कहा कि पौधे प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। पौधों के बिना जीवन असंभव है। प्राचीन समय में ऋषि मुनि प्रकृति की गोद में रहकर तपस्या करते थे क्योंकि पौधों के कारण वहां का वातावरण स्वच्छ व सुंदर होने के साथ-साथ ऑक्सीजन भी खूब मिलती थी। उन्होंने बताया कि भारत का एक मात्र आधुनिक सुविधावाओ से संपन्न प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष जय भगवान सिंगला ने आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण की कर्म भूमि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपने 108 रुद्राक्ष के पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया।
इस अवसर पर प्रवीण शर्मा एवं तेजपाल सिंह ने कहा कि देव तुल्य पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष साथियों के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर फलदार पौधे एवं त्रिवेणी लगाने की योजना है। ताकि कुरुक्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सके और भविष्य में ऑक्सीजन के संकट से लोगों को बचाया जा सके।
पौधारोपण करते हुए संस्था के पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की अपडेट: भटट स्वामियों ने भरी हुँकार, टैक्स को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद,

Sat Aug 20 , 2022
रुड़की स्टोरी भट्टा सवामियो की हुंकार रुड़की और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में ईंट बनाने के लिए भट्टे संचालित हो रहे है पर अब भट्टा स्वामी भारी नुकसान के चलते एकत्रित हो कर बढ़े हुए टेक्स को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैएक निजी होटल में […]

You May Like

advertisement