सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जल्द लहराएगा 108 फुट ऊंचा तिरंगा

विश्वविद्यालय प्रशासन और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम ने ध्वज स्थल का किया निरीक्षण।
फरवरी में सांसद नवीन जिन्दल द्वारा की गई घोषणा अब जल्द होगी साकार।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में धरोहर के पास जल्द ही 108 फुट ऊंचा विशाल राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराएगा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा फ्लैग पोल और उससे संबंधित आवश्यक सामग्री विश्वविद्यालय पहुंचा दी गई है। तकनीकी ड्राइंग के अनुरूप फ्लैग पोल के फाउंडेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल तथा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम ने ध्वज स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान फ्लैग पोल की तकनीकी संरचना, सुरक्षा मानकों और स्थापना प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अब शीघ्र ही फ्लैग पोल स्थापित कर विश्वविद्यालय परिसर में विशाल तिरंगा फहराया जाएगा।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि यह विशाल तिरंगा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त) ने कहा कि संस्था देशभर में 230 से अधिक विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर चुकी है, जिन्होंने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त किया है।
सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह (पूर्व आईएएस) ने कहा कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज भारत की अस्मिता, गौरव और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। विशाल तिरंगा प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान-2026’ चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में आरके सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुरोध पर सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 108 फुट ऊंचा विशाल तिरंगा स्थापित कराने की घोषणा की थी। अब उनकी यह घोषणा जल्द ही साकार होने जा रही है। इस अवसर पर फाउंडेशन टीम से डॉ. राज कुमार, भूषण मंगला और विश्वविद्यालय से पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कथक गुरु पंडित कुंदन लाल गंगानी की जन्म शताब्दी पर 29 व 30 जुलाई को होगा 2 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव

Wed Jul 29 , 2026
देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य कलाकार अपनी उत्कृष्ट एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध परंपरा का करेंगे प्रदर्शन। थानेसर,संजीव कुमारी 28 जुलाई : कथक नृत्य के सुप्रसिद्ध गुरु स्वर्गीय पंडित कुंदन लाल गंगानी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 29 व 30 जुलाई को दो दिवसीय […]

You May Like

advertisement