सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ओमान रवाना होने से पहले चयनित युवाओं के लिए तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग शुरू

सांसद नवीन जिन्दल की नवीन अवसर पहल के तहत कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में दिया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय कार्य संस्कृति और सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल की ‘नवीन अवसर’ पहल के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से जिन्दल स्टील ओमान के लिए चयनित युवाओं के लिए कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विदेश रवाना होने से पहले ओमान के कार्य वातावरण, औद्योगिक संस्कृति, सुरक्षा मानकों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा वहां की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों से परिचित कराना है, ताकि वे नए देश में आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ चयनित अभ्यर्थियों को विदेशी कार्य संस्कृति, कंपनी के नियम एवं अनुशासन, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, श्रम कानूनों, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश, आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियां, संचार कौशल, वित्तीय प्रबंधन तथा नए वातावरण में बेहतर ढंग से समायोजन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही समय की पाबंदी, ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पण, टीमवर्क और स्थानीय कानूनों का पालन करने के महत्व पर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि विदेश में कार्य करने वाले युवा केवल अपनी कंपनी के कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि भारत के प्रतिनिधि भी होंगे। उनका व्यवहार, अनुशासन और कार्य संस्कृति भारत की सकारात्मक पहचान को मजबूत करेगा। उन्होंने युवाओं से अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि नवीन अवसर पहल का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करना भी है। इसी सोच के तहत विदेश रवाना होने से पहले चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है, ताकि वे ओमान पहुंचने के बाद आत्मविश्वास, अनुशासन और दक्षता के साथ अपने कार्य की शुरुआत कर सकें।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नवीन अवसर पहल के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक कार्य संस्कृति के अनुरूप तैयार करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान जिन्दल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब विदेश प्रस्थान से पूर्व उन्हें आवश्यक तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजोपयोगी शोध विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Jul 28 , 2026
हरियाणा राज्य अनुसंधान निधि के तहत कुवि की डॉ. कुलविंदर कौर को 15 लाख रुपये का शोध अनुदान। थानेसर, संजीव कुमारी 27 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में अनुसंधान और नवाचार को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। इसी क्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement