उपजिलाधिकारी मीरगंज के निर्देश पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन करते पकड़ा परमिशन न होने पर भी तीन को छोड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने गांव मड़ौली में खनन कर रहे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा था।लेकिन परमिशन होने के कारण तीन को छोड़ दिया गया।एक ट्रैक्टर ट्रॉली चला रहा चालक ट्रैक्टर लेकर भागने से जानकारी नहीं होने पर उस पर कार्यवाही की है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को गांव मड़ौली में ग्रामीणों ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता को खनन करने की सूचना दी थी।एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था। चालकों के द्वारा परमिशन दिखा देने पर तीन को छोड़ दिया।लेकिन एक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया था।बाद में भी नहीं आने पर उसके खिलाफ कार्यवाही कर दी गई। वहीं एसडीएम मीरगंज से खनन करते पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रालियों की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई। चार ट्रैक्टर ट्राली से अवैध मिट्टी खनन चल रहा हैं । जिस पर थाना पुलिस व लेखपाल को मौके पर भेजा गया तथा चारों को पकड़ कर थाना परिसर पर लाया गया।जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली को हमारे क्षेत्र में खनन होने की सूचना दी गई थी जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है । बाकी तीन तीन ट्रैक्टर ट्राली दूसरे क्षेत्र में जो की सदर तहसील में आता है उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तथा थाने से ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि थाना पुलिस व लेखपाल ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को गुमराह कर के तहसील सदर का मामला बता कर थाने से छोड़ दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाने का सिपाही बन साइबर अपराधियों ने तेरह हजार रुपए ठगा

Tue Mar 18 , 2025
थाने का सिपाही बन साइबर अपराधियों ने तेरह हजार रुपए ठगा।=पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में दिया तहरीर, जांच में जुटी पुलिस।सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र राजभर को झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने उससे तेरह हजार ठग लिया। साइबर अपराधियों के ठगी का शिकार हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement