कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी

जिले में कुल 376 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 91753.13 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद 14 जनवरी 2026/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा समस्त संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 जनवरी तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से संबंधित कुल 344 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 26 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 5 राइस मिलों में भौतिक सत्यापन के दौरान धान की कमी पाए जाने पर पृथक से प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसी तरह समितियों के भौतिक सत्यापन के दौरान एक जप्त प्रकरण एवं एक धान कमी मात्रा से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है।
कलेक्टर के निर्देशन में की गई इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप जिले में कुल 376 जप्त प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 91,753.13 क्विंटल धान जप्त किया गया है। इसमें से जांच उपरांत 72,373.64 क्विंटल धान वैध धान मालिकों को सुपुर्द किया गया है। वहीं 17,402.29 क्विंटल धान पुलिस थाना एवं अन्य सक्षम प्राधिकरणों को सौंपा गया है तथा 1,977.20 क्विंटल धान के संबंध में नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों एवं धान उपार्जन केंद्रों पर निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।

एक ही दिन में 38,125 क्विंटलअवैध धान एवं 8 ट्रैक्टर व 3 पिकअप जप्त

इसी कड़ी में 13 जनवरी को जिले के विभिन्न विकासखण्डों में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 38,125 क्विंटल धान जप्त किया गया, वहीं 12,573 क्विंटल धान की कमी पाई गई। सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर एवं 2 पिकअप वाहनों के साथ 264 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त राईस मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान 37,759 क्विंटल धान जप्त किया गया। बागबाहरा विकासखण्ड में अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन से 30 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत एक ट्रैक्टर के साथ 40 क्विंटल धान जप्त किया गया तथा राईस मिलों के भौतिक सत्यापन में 12,573 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं बसना विकासखण्ड में भी अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 32 क्विंटल धान जप्त किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जल संरक्षण विजन को जमीनी रूप देता बुनगा का गतवा तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल संचयन क्षमताकृषि, मत्स्य पालन और आजीविका को मिली नई मजबूती

Wed Jan 14 , 2026
रायगढ़, 14 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और सहभागी विकास की अवधारणा से राज्य सरकार की जल संरक्षण-संवर्धन नीति और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गाँव-गाँव में जल स्रोतों का पुनर्जीवन हो रहा है। इसी दूरदर्शी सोच का सशक्त उदाहरण रायगढ़ जिला अंतर्गत […]

You May Like

advertisement