कलेक्टर के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर हुआ हैंडपंप का सुधार, छात्र-छात्राओं , महिला, स्व सहायता समूह को मिली राहत

 जांजगीर चांपा, 8 मार्च,2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर अकलतरा विकासखंड के ग्राम पौना विद्यालय प्रांगण का खराब हैंडपंप पी एच ई द्वारा 48 घंटे के भीतर सुधार कराया गया। हैंडपंप की मरम्मत हो जाने से ग्राम पौना के मिडिल और प्राइमरी स्कूल के करीब पौने तीन सौ छात्र छात्राओं सहित मध्यान्ह भोजन बनाने वाले महिला समूह को काफी राहत मिली है।
     कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने गत दिवस एक समाचार पत्र में ” हैंडपंप ख़राब, मध्यान्ह भोजन के लिए एक किलोमीटर दूर से ला रहे पानी ” शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री चंद्रा को दिए।
     ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामेश्वर ने कहा कि 5 मार्च को उक्त हैंडपंप की मरम्मत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिक द्वारा कर दी गई है। हैंडपंप से पर्याप्त पानी निकल रहा है। इसी प्रकार ग्राम वासी सर्वश्री भैरव दास,कबीर, रमाकांत और कोमल ने भी उक्त खराब हैंडपंप मरम्मत के बाद ठीक हो गया है और इसके पानी का उपयोग मध्यान्ह भोजन बनाने और विद्यार्थियों द्वारा पीने के लिए किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बीसी सखी पंकजनी ने किया 8 करोड़ का ऑनलाइन कोराबार

Tue Mar 8 , 2022
जांजगीर-चांपा 08/03/2022/ सफलता यूं ही नहीं मिलती बल्कि उसके पीछे कड़ी मेहनत, परिश्रम होता है, तभी तो सफलता की सीढ़ी को चढ़ा जा सकता है। ऐसी ही सफलता की सीढ़ी को चढ़ा है डिजिटल पैमेंट भुगतान करने वाली श्रीमती पंकजनी ढीमर ने, जिन्होंने अब तक 8 करोड़ रूपए का ट्रांजेक्शन […]

You May Like

Breaking News

advertisement