प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की भेंट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट करने पहुँचा। शिष्टमंडल द्वारा फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित आवेदनों की सूची उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुपस्थिति में शिष्टमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रवीण जोहरी से भेंट कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि जिन नागरिकों द्वारा फॉर्म-6, 7 एवं 8 भरकर जमा किए गए हैं, उनकी संपूर्ण सूची पार्टी को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि भाजपा सरकार अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध वोट बनवाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि न तो कोई अवैध मतदाता सूची में शामिल हो और न ही कोई वैध मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रहे।
इस अवसर पर प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार द्वारा अवैध वोट बनवाने का प्रयास किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके गंभीर परिणाम होंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहमद जकी, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, महेश पंडित,रमेश श्रीवास्तव, हरीश कुमार, , आशीष, रुस्तम, , जाहिद अली, पीयूष पाटीदार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने किया भंडारे का प्रसाद वितरण

Thu Jan 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर गली मनिहारान के व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।गली मनिहारान में भगवान् श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रभु श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement