कन्नौज:चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों व समर्थकों ने झोंकी ताकत मागे बोट

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों व समर्थकों ने झोंकी ताकत मागे बोट
✍️ संवादाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
कन्नौज । चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन आज भाजपा व सपा ने जन सम्पर्क कर पैदल यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रत्याशी विनीता देवी ने भी मुख्य बाजार अजय पाल में सम्पर्क कर वोट मांगे। कन्नौज विधान सभा में चौथी बार विजय हासिल करने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोकी। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रहीस के नेतृत्व में सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने वोडिग मैदान से पद यात्रा का शुभारंभ किया। पहले मोटर साइकिल रैली निकालने की घोषणा की गई थी लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण पद यात्रा का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य बाजार सहित पूरे शहर में जम कर माहौल बनाया और जम कर नारे बाजी की। उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह यादव को जगह जगह फूल माला पहना कर स्वागत किया। यदपि सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे इस पद यात्रा में सामिल नहीं हुए। सपा नेताओ ने बताया कि अनिल दोहरे जसौदा क्षेत्र में जन सम्पर्क कर वोट मांग रहे है।भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण 20 साल से हार का सिलसिला तोड़ने के लिए आज भाजपा सांसद सुब्रत पाठक एवम नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री वन्दे मातरम् के साथ सड़क पर निकले उनके साथ भाजपा कार्य कर्ताओं की भारी भीड़ रही। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा भी सामिल रहे। युवा भाजपा प्रत्याशी की फोटो बनी बनियान पहने थे वही कार्यकर्ता गले में भाजपा का स्कार्फ डाले, बड़े बड़े झंडे लिए नारेबाजी कर रहे थे। दुकानदारों ने जगह जगह फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस बार कन्नौज फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। पूरे चुनाव के बाद आज अन्तिम दिन नगर की जनता को अहसास हुआ कि नगर में चुनाव हो रहा है। कन्नौज सुरक्षित क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनीता देवी ने एक दर्जन महिलाओं के साथ शहर सहित मुख्य बाजार में वोट मांगे। प्रत्याशी के साथ जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुज मिश्र कक्का साथ रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:परिवार की खुशहाली के लिए परिवार नियोजन साधन अपनाना जरूरी

Fri Feb 18 , 2022
परिवार की खुशहाली के लिए परिवार नियोजन साधन अपनाना जरूरी ✍️ जिला ब्यूरो रिपोर्टकन्नौज। जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। भय और गलतफहमियों के कारण लोग परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को न अपनाने से कतराते हैं। हर परिवार खुशहाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement