सावन के अंतिम शनिवार को भोलेनाथ और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष संयोग में हुआ पूजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सावन के अंतिम शनिवार का हुआ पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : सावन के अंतिम शनिवार को मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां में अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में विशेष पूजन किया गया। यजमान वेद प्रकाश, रीटा रानी, ईशु, रेणू, कूड़ा राम, ओमवती, अनिल, नीरज, जसबीर सिंह, कृष्ण दत्त, कमलेश रानी, ज्ञानो देवी, हरीश व निशा रानी ने पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया तथा उसके उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया। महंत जगन्नाथ पूरी ने सावन के अंतिम शनिवार के दिन पूजन एवं अभिषेक का विशेष महत्व बताया। भगवान शिव ने ही शनि देव को न्याय और दण्ड के अधिकारी का पद दिया है। शनि देव स्वयं भी भगवान शिव का पूजन स्मरण करते हैं। इसलिए सावन के शनिवार को शनिदेव का पूजन करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन के आखिरी शनिवार के दिन शनिदेव के पौराणिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। शनि ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए शनिदेव के अलावा हनुमान जी एवं भगवान शिव का पूजन उत्तम माना जाता है। ऐसे में शनिदेव की पूजा के साथ साथ भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा अति उत्तम है। सावन शनिवार के दिन महादेव और शनि देव को प्रसन्न करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष संयोग बना है। इस अवसर पर स्वामी अमरदास, स्वामी सीताराम, स्वामी संतोषानंद, निविद, सतीश, मुक्ति देवी, विकास, स्मृति रानी, हरदिया, हरीश, कृष्ण कुमार, निशा, अमृतपाल कौर, मनप्रीत सिंह व कर्मजीत कौर इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन करते हुए तथा विसर्जन के लिए जाते हुए। मारकंडा नदी में विसर्जन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनिका पूनिया ने पुत्री सहित अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Sun Aug 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 बच्चों को बांधी राखियां, फल व जूस किए वितरित। हिसार :- जब हम कोई भी त्यौहार मनाते हैं या अपना व अपने बच्चों का जन्मदिन या घर में कोई पार्टी इत्यादि करते हैं कि खुशी का अनुभव करते हैं उससे ज्यादा […]

You May Like

advertisement