सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर दविंदर बजाज की अध्यक्षता में भाजपा की टीम ने लगाया लंगर

फिरोजपुर 20 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस बड़ी घूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के लोकल बॉडी सैल (पंजाब) के इन्चार्ज दविंदर बजाज की अध्यक्षता में भाजपा की टीम ने फिरोजपुर शहर के बगदादी गेट के पास लंगर लगाया। जानकारी देते हुए दविंदर बजाज ने कहा कि रामचिरतमानस के अनुसार जब श्रीराम वाल्मीकि आश्रम आए थे तो आदिकवि वाल्मीकि के चरणों में दण्डवत प्रणाम करने के लिए वे जमीन पर डंडे की भांति लेट गए थे और उनके मुख से निकला था “तुम त्रिकालदर्शी मुनिनाथा, विस्व बदर जिमि तुमरे हाथा।” अर्थात आप तीनों लोकों को जानने वाले स्वयं प्रभु हैं। ये संसार आपके हाथ में एक बेर के समान प्रतीत होता। उन्होंने कहा कि बहुत लंबा समय पहले भगवान वाल्मीकि जी ने मानवता व समाज भलाई का जो संदेश व शिक्षाएं दी, वह आज के समय में भी बेहद सार्थिक हैं। यह शिक्षाएं समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगी।
उन्होंने कहा कि गुरु , पीर, पैगंबर, संत व ऋषि मुनि किसी एक वर्ग, धर्म या राष्ट्र के नहीं हुआ करते, बल्कि यह समूची मानवता के कल्याण के लिए संसार में आते हैं। सभी को इनका सम्मान करना चाहिए।

उन्होने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस पर आज लंगर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के फिरोजपुर शहरी के मंडल प्रधान दविंदर नारंग,अरूण पुग्गल,डा. सुरजीत ,नवनीत शर्मा,मिस्टर वर्मा,नरेश विज,कुश कटारिया,हर्ष बेदी,बलदेव उप्पल आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੀ.ਡਬਲਯੂ.ਡੀ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਕੱਲ ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਨਿਬੇੜੇ ਫੈਸਲੇ

Wed Oct 20 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 20 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਪੈਸ਼ਲ ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਸੰਜੇ ਕੁਮਾਰ ਆਈ.ਏ.ਐਸ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਦੇ ਕਹਿਣ ਉਪਰ 18 ਨੂੰ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੰਸ ਹੋਈ ਅਤੇ ਕੱਲ ਪੀ.ਡਬਲਯੂ.ਡੀ ਦੇ ਚੀਫ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਯਾਦਗਾਰੀ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਛਾਬੜਾ, […]

You May Like

advertisement