11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिवर का रेलवे अधिकारी क्लब फिरोजपुर में किया गया आयोजन

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिवर का रेलवे अधिकारी क्लब फिरोजपुर में किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 21 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता]=

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में किया गया। शिविर में फिरोजपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार कालड़ा के साथ-साथ करीब 155 रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। इस शिविर में पतंजलि योग पीठ (हरिद्वार), भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा जीवन कला योग समिति, फिरोजपुर के अनुभवी योग विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, श्री कुलजीत सिंह, श्री मनोज आर्या एवं अन्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुरूप, प्राणायाम एवं योग आसनों द्वारा बिमारियों से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंडल के सभी कार्यालयों एवं रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों की जागरूकता हेतु वृहद् स्तर पर योग दिवस मनाया गया। लोगों को योगा के प्रति जागरूकता हेतु वन्दे भारत एक्सप्रेस 22488 (अमृतसर-दिल्ली) एवं अन्य ट्रेनों में योगा से संबंधित ऑडियो क्लिप / जिंगल्स चलाए गए। अमृतसर, ब्यास, फिरोजपुर कैंट तथा फगवाड़ा रेलवे स्टेशनों के एलसीडी स्क्रीन पर योगा विडियो दिखाया गया। इन वीडियो को एलसीडी स्क्रीन पर दिखाने से रेल यात्रियों में योग और दैनिक जीवन में इसके फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

Sun Jun 22 , 2025
मेहनगर आजमगढ़ मेहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया […]

You May Like

advertisement