सीबीगंज UPHC में बसंत पंचमी के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा एक संक्षिप्त एवं रचनात्मक कार्यक्रम किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गत दिवस UPHC सी.बी.गंज में बसंत पंचमी के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा एक संक्षिप्त एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन MOIC डॉ. मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर Sunflower (सूरजमुखी) थीम के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़े छोटे-छोटे संदेश पंखुड़ियों पर प्रदर्शित किए गए, जिनमें “बसंत आए, सेहत लाए”, “नई ऋतु, नई सेहत” जैसे स्लोगन शामिल रहे। इस नवाचार को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में WHO से डॉ. पी.वी. कौशिक ने भी सहभागिता की और इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे नवाचारों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए उपयोगी बताया।कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य हृदेश, मनमोहन, सरिता, श्रवण, सूरज और मोनू ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बसंत पंचमी की परंपरा के अनुसार उपस्थित लोगों को मिठाई का वितरण भी किया गया।
डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि बसंत पंचमी नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन का संदेश देती है। इस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ उत्सव का सौहार्दपूर्ण माहौल भी बना।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदगुरू के आने से ही साधक के जीवन में बसंत आता है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

Sat Jan 24 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकसंवाददाता – उमेश गर्ग। कुरुक्षेत्र,23 जनवरी : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरू मैत्री संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement