बिहार:देव दीपावली के अवसर पर 19 नवंबर को फिर जगमग होगा सौरा नदी का किनारा

देव दीपावली के अवसर पर 19 नवंबर को फिर जगमग होगा सौरा नदी का किनारा

पूर्णिया संवाददाता

पंचांग के अनुसार 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का दिन है। इसी दिन बिहार की इकलौती सामाजिक व धार्मिक संस्था श्रीराम सेवा संघ लगातार छठे वर्ष देव दीपावली का आयोजन पूर्णिया सिटी के काली मंदिर घाट पर देव् दीपावली मनाने जा रही है। इसकी तैयारी में सभी सदस्य लग गए हैं।पिछले वर्ष कोरोना के लहर के कारण देव् दीपावली का आयोजन नही हो पाया था नही तो यह आयोजन सातवीं बार होता। वैसे 2015 ईस्वी में देव दीपावली की शुरुआत की गई थी ।पूर्णिया के सौरा नदी के तट पर और वह हर महीने पूर्णिमा के दिन किया जाता था । यह कार्यक्रम लगातार 8 महीने तक हर महीने चली थी ।बाद में इसे श्री राम सेवा संघ ने हर वर्ष मनाने का फैसला किया और उस समय से अब हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस वृहद देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक एवं जगमग करते देव दीपावली के आयोजन पर पूर्णिया शहर के हर मोहल्ले से हजारों लोग इस पावन अवसर पर इकट्ठे होते हैं और देव दीपावली तथा जलते दिए तथा नदी की बहती धारा के बीच तारों सी दैविक झिलमिलाहट का आनंद लेते हैं।
देव् नगरी काशी से आये
पुण्य वैदिक पुरोहितों की टोली द्वारा राम तथा शिव भगवान के साथ अन्य देवी देवताओं की आरती व मंत्रोच्चार के साथ के दृश्य अलौकिक छटा प्रस्तुत करते हैं।

इस वर्ष भी 19 नवम्बर शुक्रवार सन्ध्या 5 बजे से देव दीपावली का आयोजन धूम धाम से करने की तैयारी की जा रही है।इस बार भी 11000 दिप प्रज्वलित कर आयोजन करने की तैयारी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अररिया जिला एथलेटिक्स ट्रायल मीट 12 नवंबर को होगा खेल का आयोजन

Sat Nov 13 , 2021
अररिया जिला एथलेटिक्स ट्रायल मीट 12 नवंबर को होगा खेल का आयोजन, अररिया संवाददाता जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन 12 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें अंडर 16, अंडर 18 ,अंडर 20 , और अंडर 21प्लस सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement