गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जयराम विद्यापीठ में गुरुकुल परम्परा के अनुसार 51 विद्यार्थियों का हुआ उपनयन संस्कार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन।
जयराम विद्यापीठ में गुरुकुल परम्परा के अनुसार मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व।

कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुकुल परम्परा के अनुसार बड़ी ही श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयराम विद्यापीठ के संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों एवं विद्यार्थियों का मुख्य यज्ञशाला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक, विद्यापीठ के ट्रस्टी एवं श्रद्धालु पहुंचे। ट्रस्टियों के. के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला व प्राचार्य रणबीर भारद्वाज सहित सतबीर कौशिक, यशपाल राणा तथा जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जयराम आश्रम के संस्थापक प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन पूज्य गुरु देवेंद्र स्वरूप महाराज की आरती की और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्राचार्य रणबीर भारद्वाज के अनुसार सनातन धर्म परम्परा के अनुसार वर्षों से इस महान पर्व को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा का दिन संतों महापुरुषों और ऋषि मुनियों को समर्पित है जिन्होंने वेदों का विस्तार किया। भारत की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक इत्यादि सहित समस्त क्रिया कलापों से युक्त 18 पुराणों की रचना कर समाज का सही मार्गदर्शन किया। भारद्वाज ने बताया कि गुरुकुल परम्परा एवं गुरुओं का अनुसरण करते हुए विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में हरवर्ष गुरु पूर्णिमा पर नूतन विद्यार्थियों का मंत्रोच्चारण से साथ उपनयन संस्कार कर विधि विधान से परम्परा अनुसार गुरु शिष्य का संबंध किया जाता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुरुक्षेत्र के आलावा देशभर में स्थित अन्य श्री जयराम संस्थाओं में भी गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किए गए। कुरुक्षेत्र में जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम संस्थाओं के श्रद्धालुओं के लिए जयराम आश्रम हरिद्वार से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने सभी सेवकों एवं श्रद्धालुओं को संदेश दिया। ब्रह्मचारी ने सबसे पहले अपने आदि गुरु जयराम व अन्य गुरुओं सहित ब्रह्मलीन पूज्य प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के चरणों में नमन करते हुए परम्परा स्वरूप गुरु पूजन किया। उन्होंने इस के उपरांत अपना आशीर्वाद देते हुए गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन पर अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु का पूजन करने की परंपरा है।
महर्षि वेद व्सास की जयंती पर इस पर्व को मनाया जाता है। ब्रह्मचारी ने बताया कि चारों वेदों, 18 पुराणों, महाभारत के रचयिता और कई अन्य ग्रंथों के रचनाकार का श्रेय महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। वेदों का विभाजन करने के कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कुरुक्षेत्र में विद्यापीठ के सेवकों एवं ब्रह्मचारी विद्यार्थियों ने गुरु ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्ग दर्शन में जयराम संस्थाएं पुरे देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार की मुहिम चलाये हुए हैं। जयराम संस्थाओं के प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा ब्रह्मचारी संस्कृत का ज्ञान प्राप्त कर पुरे देश में बांटते हैं। आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार के महत्व के बारे में बताया कि पहले तो जीव अपनी माँ से पहला जन्म लेता है और उसके उपरांत जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार के रूप में विद्यार्थी जीवन में प्रवेश करते हुए उसका दूसरा जन्म होता है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों तथा ब्रह्मचारियों का जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार वैदिक विधि से मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुआ।
जयराम विद्यापीठ में जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार के अवसर पर ब्रह्मचारी, विद्यार्थी एवं गुरुजन।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री साधना धाम आश्रम में गुरुपूर्णिमा पर्व पर महामंडेलश्वर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

Wed Jul 13 , 2022
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मध्यप्रदेश सीहोर : मध्यप्रदेश के जिला सीहोर की अतरलिया मंडी में श्री साधना धाम आश्रम में आज गुरुपूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम की महंत व संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडेलश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement