हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था यूथ वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित होगा रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 2026

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : यूथ वेलफेयर सोसायटी कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था के द्वारा नावेल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में हिंदी रंगमंच दिवस मनाया गया, इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी रविवार दिनांक 05 अप्रैल 2026 को “रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 2026” चौपला चौराहे स्थित रोटरी भवन प्रांगण दोपहर 03:00 सांय 06:00 बजे तक मनाने का निर्णय लिया। तथा इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा हिंदी रंगमंच को मजबूती प्रदान करने के लिए यह एक सकारात्मक कदम है इस प्रकार के कार्यक्रमों से कलाकारों ही बल्कि युवा पीढ़ी भी रंगमंच की ओर अग्रसर होती है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी व कार्यक्रम संयोजक पवन कालरा ने बताया कि कार्यक्रम में महिला व पुरुष दोनों वर्ग के लोगों को सम्मानित किया जाएगा ऐसे रंगकर्मी जिन्होंने ने रंगमंच की अलग-अलग विधाओं के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट कला का मंचन कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बरेली रंगमंच का गौरव, मान-सम्मान बढ़ाने में अपना योगदान देकर बरेली का नाम रोशन किया ऐसे कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक उमेश प्रजापति, मोहम्मद नवी, नाहिद बेग, अमित आनन्द, रतन श्रीवास्तव एवं महिला प्रकोष्ठ में शालू सैनी, हरजीत कौर, जैनब फातिमा, पूजा कालरा, सीमा श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि प्रकाश सक्सेना ने किया एवं आगामी कार्यक्रम रंगकर्म गौरव सम्मान 2026 के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ समाजसेवी व उद्यमी पवन सक्सेना ने संस्था परिवार व कलाकारों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिया मुसलमानों के विश्वविख्यात धर्म गुरु शहीद ए मिल्लत रहबर ए मुअज्जम आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई दाम जिल्लाहु को अमरीका और इजरायल द्वारा कायराना हवाई हमले में शहीद करने से समस्त मुस्लिम समाज में घोर आक्रोश व्याप्त

Sat Apr 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शिया मुसलमानों के विश्व विख्यात धर्म गुरु शहीद ए मिल्लत रहबर ए मुअज़्ज़म आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई दाम ज़िल्लाहु को अमरीका और इजराइल द्वारा कायराना हवाई हमले में शहीद करने से समस्त मुस्लिम समाज में घोर आक्रोश व्याप्त है विशेष तौर से शिया […]

You May Like

advertisement