होली त्यौहार के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम माननीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में आयोजित किया गया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : माननीय मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में प्रदेश के उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यकम का शुभारंभ लोकभवन सभागार ,लखनऊ से बटन दबाकर किया गया। ज्ञात हो की प्रति वर्ष होली व दीपावली के अवसर पर एक-एक अर्थात पूरे वर्ष में दो सिलेंडर रिफ़्लिंग सरकार द्वारा निशुल्क दी जाती है।
870.50 रू0 की रिफ़्लिंग राशि में केंद्र सरकार द्वारा 318 रू0 तथा राज्य सरकार द्वारा 552.50 रू0 दिये जा रहे है।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बरेली में
जीआईसी ऑडिटोरियम में माननीय जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में बरेली जनपद के उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यकम का आयोजन किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद बरेली में कुल 04,16,736 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। होली त्यौहार के अवसर पर निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण प्रतीकात्मक चेक के माध्यम से जी आई सी ऑडिटोरियम में किया गया।
04,16,736 lलाभार्थियों के खातों में कुल 36,29,77,056 रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।
इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दिए गए निर्देशों के क्रम में बरेली जनपद में 1759 कुल उचित दर विक्रेताओं का दिसंबर माह का कुल लाभांश 1,41,40,063 रुपए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गयी, इसके साथ ही जनवरी माह का लाभांश भी 1,41,21,919 रुपए भी उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक बिथरी चैनपुर डा0 राघवेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अबीर गुलाल से रंगीन हुई आकाश वाणी हवाओं में घुलाहोली का रंग

Sun Mar 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : आकाशवाणी बरेली की हवाएं होली के रंग से सराबोर हो उठी हैं। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में होरी की थाप पर जानकारी, जागरूकता और मनोरंजन की ठंडाई कानों में मिसरी सी घोल रही है। कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना, अपर श्रेणी लिपिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement