लालगंज आज़मगढ़: लालगंज आजमगढ़,। लालगंज क्षेत्र में 75वा स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह हर्ष उल्लास के साथ महोत्सव के रूप में मनाया

लालगंज आजमगढ़,। लालगंज क्षेत्र में 75वा स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह हर्ष उल्लास के साथ महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर हनुमान गढ़ी लालगंज तथा सरस्वती विद्या मंदिर कोटा खुर्द पर उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में जीडी मेमोरियल यॉकर्स इंग्लिश स्कूल प्रांगण में 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।जिस के मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्ष कुसुम सिंह निदेशक उमेश सिंह स्नेह लता सिंह द्वारा ध्वजारोहण तथा दीप प्रज्वलित कर वीर सपूतों को माल्यार्पण किया गया साथ ही संस्था के संरक्षक स्वर्गी मातबर सिंह तथा माता गोमती देवी को माल्यार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम देखकर सबका मन मोह लिया । इसी क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लालगंज तहसील परिसर में पुरस्कृत में धनराशी प्रशस्ति पत्र नायब तहसीलदार पंकज साही ने दिया । इसी क्रम में सपा विधानसभा अध्यक्ष राज नारायण यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत कटघर लालगंज मे नगर अध्यक्ष विजय सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में अशोक सोनकर द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर पर ध्वजा रोहण किया गया। इसी क्रम में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश पांडे तथा दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनाथ यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसी के साथ उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी द्वारा तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कृष्ण मोहन चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में देवगांव प्रभारी शशि मौली पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

लालगंज आजमगढ़ 15 अगस्त के अवसर पर अंशु मिश्र मण्डल अध्यक्ष पल्हना युवा मोर्चा के नेतृत्व मे 200 युवा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गयी। जिसमें पल्हना मंदिर से होकर गायत्री मोड़ लहुंवा रोड कोटा खुदॅ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अंशु मिश्र मण्डल अध्यक्ष पल्हना,रिषभ सिंह,अजय मिश्र,अभिषेक सिंह,अनीश सिंह ,पंकज बाबा ,ठाकुर सत्यम सिंह, आदित्य सिंह
भोले सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज आज़मगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के दिन मोहिद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से नगर में हड़कंप

Mon Aug 15 , 2022
लालगंज (आज़मगढ़ )स्वतंत्रता दिवस के दिन मोहिद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से नगर में हड़कंप मच गया ।मौके पर पहुँच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।देवगांव कोतवाली अन्तर्गत बैरीडीह गांव निवासी मोहिद पुत्र मुर्तुज़ा 60 वर्ष रविवार की शाम को घर से […]

You May Like

advertisement