भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी की ओर से शोभा यात्रा का किया गया आयोजन

कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के तौर पर रहे उपस्थित।

फिरोजपुर 11 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा फिरोजपुर श्रावणी की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा संस्कृत पाठशाला रामबाग रोड से निकाली गई जो छावनी के विभिन्न बाजारों से होती हुई संस्कृत पाठशाला में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। फिरोजपुर के लगभग सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। छावनी के बाजरो में स्वागती गेट लगाए गए। दुकानदारों की ओर से पुष्प अर्पित किए गए। विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए। कीर्तन मंडली द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के भजन गाए गए। भजनों द्वारा श्रद्धालुओं का मन मोह लिया गया और वह नाचने पर मजबूर हो गए। सारे बाजार का वातावरण भगवान परशुराम मय हो गया जमकर आतिशबाजी चलाई गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पण्डित फाउंडेशन ट्रस्ट के लोगो ने परशुराम जयंती पर प्रधानमंत्री से अवकाश की रक्खी मांग

Sat May 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अयोध्या : अयोध्या धाम मे पण्डित फाउंडेशन ट्रस्ट भारत रजिस्टर्ड के द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मदिवस के उपलक्ष मे हवन-पूजन व शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे व्यास श्री माधवानंद महाराज के द्वारा कथा एवं हवन- पूजन विधी पूर्वक सम्पन्न हुआ। पण्डित फाउंडेशन ट्रस्ट भारत रजिस्टर्ड […]

You May Like

advertisement