महाशिवरात्रि के उपलक्ष मेंअमृत वेला सदस्यों ने निकाली प्रभात फैरी

श्री राजकुमार कटारिया परिवार हियान कटारिया के जन्मदिन बड़ी सादगी से शिव आराधना कर मनाया
(पंजाब) फिरोजपुर 14 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अमृत वेला प्रभात सोसायटी द्वारा कटारिया परिवार मेहता वाली गली फिरोजपुर शहर में सत्संग एवं प्रभात फेरी का आयोजन
महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष में अमृत वेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर भगवान शिव के पावन नाम का गुणगान किया एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सत्संग उपरांत सोसायटी के सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें भक्तों ने “हर हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। प्रभात फेरी के माध्यम से समाज में धर्म, भक्ति एवं प्रभु नाम के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।
इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से विश्व कल्याण, सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागृति का संचार करते हैं।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में नमन कर उनके आशीर्वाद की कामना की। आयोजन में कटारिया परिवार व अमृत वेला संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया।



