मकर संक्रांति के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा नमक मंडी की नई कार्यकरणी के सदस्यों ने भक्ति भजन ग्रुप द्वारा श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं सत्संग करवाया

मकर संक्रांति के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा नमक मंडी की नई कार्यकरणी के सदस्यों ने भक्ति भजन ग्रुप द्वारा श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं सत्संग करवाया

(पंजाब)फिरोजपुर 14 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

मकर संक्रांति के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा नमक मंडी के सदस्यों ने भक्ति भजन ग्रुप द्वारा श्री सुंदर कांड जी का पाठ करवाया। भक्ति भजन ग्रुप के संचालक श्री धर्मपाल बंसल ने सत्संग शुरू करने से पहले श्री गणेश वंदना गाई, उपरांत धर्मपाल बंसल,गौरव अनमोल म्यूजिक डायरेक्टर राकेश पाठक ने ईश्वर की ऊसतुति में सुंदर-सुंदर भजन गाए। जिस पर उपस्थित प्रभु श्री राम जी के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पुजारी पंडित लेखराज त्रिपाठी ने सभी भक्तों को तिलक लगाया। मंदिर के प्रधान पंडित नरेश शर्मा एवं चेयरमैन अरुण मच्छराल ने सभी उपस्थित सदस्यों को सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया। भक्ति भजन ग्रुप के चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल, प्रधान श्री अशोक गर्ग, महामंत्री मुकेश गोयल, राकेश पाठक कोषाध्यक्ष और उपस्थित बाकी सदस्यों ने मंदिर कमेटी के प्रधान एवं चेयरमैन को दोशाला ओढ़ कर और भगवान श्री हनुमान जी का स्वरूप देकर सम्मानित किया। सभा को श्री राजेश दत्ता, नरेश शर्मा, वरिंदर काकू, नरेश गोयल ने भी संबोधित किया। मंदिर कमेटी की ओर से चाय, समोसा, बिस्किटों का लंगर भी लगाया गया था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माघ सक्रांति की अमृत बेला पर किया सत्संग

Wed Jan 15 , 2025
सनातन धर्म के संस्कारों से प्रेम करना चाहिए – सुनीलजीत (सनी जंडियाल ) (पंजाब)फिरोजपुर 14 जनवरी 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृत वेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों ने मंगलवार माघ सक्रांति की सुबह 6 बजे चोपड़ा परिवार वीर नगर मे सुबह 6 बजे सत्संग किया सत्संग मे पण्डित राजेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement