अतरौलिया :राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित ।देश की पहली महिला राज्यपाल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित ।देश की पहली महिला राज्यपाल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस

विवेक व्यास वालों की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के मनोज मैरिज हाल परिसर में प्रियंका प्रशांत सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया ।इस दौरान आई हुई महिला प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रियंका प्रशांत सिंह व जय नाथ सिंह द्वारा सरोजिनी नायडू के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालती निषाद ने की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रियंका प्रशांत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुमलता बौद्ध, बिहार प्रांत से आई निर्मला उपाध्याय ,सीमा सिंह, चिंता कुलानी रही। मुख्य अतिथि प्रियंका प्रशांत सिंह ने कहा कि आज सरोजिनी नायडू जी के जन्मदिन पर महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप में इस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि जो माताएं और बहनें अपने घरों से निकलकर समाज का नेतृत्व कर रही उनके इस प्रयास के लिए उन्हें सम्मानित करना है। ताकि वह लोग और लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने और अपनी सामाजिक बेड़ियों को तोड़कर आगे आए तथा एक नए समाज की नींव रखें, जहां पर हम माता बहन बेटियों को अपनी बात कहने का हक हो और हमारी सरकार उनकी आवाज सुने। क्योंकि हम इस संविधान से यह अधिकार प्राप्त करते हैं जो समाज और सरकार का निर्माण कर सकते हैं और एक परिवार को चला सकते हैं ।कुछ नियम कानून हमारे सुख सुविधाओं के हिसाब से बने हो जहां से हमारा सम्मान हो इस विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को कभी महत्व नहीं दिया गया लेकिन भाजपा सरकार ने महिलाओं को उनका सम्मान और अधिकार देने का कार्य किया जिससे और महिलाओं को प्रेरणा मिले। जब तक समाज की महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता इसके लिए मोदी योगी जी ने काफी अच्छा प्रयास किया तथा महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया ।विशिष्ट अतिथि कुसुमलता बौद्ध ने कहा कि अतरौलिया की धरती को परिवर्तन चाहिए इसके लिए विधायक बदलना है ।योगी मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया है तो महिलाएं अब सरकार बना कर दिखा देगी ,ऐसा विधायक बनाएंगे जो सिर्फ विधायक ही नहीं होगा बल्कि यहां के हर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य करेगा ।योगी मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए इज्जत घर, फ्री राशन ,उज्जवला योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। महिलाएं यह संकल्प लेकिर अब सम्मान से कहेंगी कि अबकी बार 300 के पार ।पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा के भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में 14सौ लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है। प्रशांत सिंह इसी मिट्टी मैं पैदा हुए और पले बढ़े। आज अतरौलिया की जनता की सेवा करने की ठान चुके है ।मातृ शक्तियों से अपील करता हूं कि आप लोग प्रशांत सिंह को यहां से भारी मतों से विजय दिलाएं जिससे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो ।इस मौके पर नेहा चतुर्वेदी, चंद्रकला निषाद ,सपना यादव, रिमा पांडे ,कृष्णा पांडे ,रेखा गोस्वामी, मालती निषाद ,नीरज तिवारी समेत महिलाएं उपस्थित रही।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:अतरौलिया में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न

Sun Feb 13 , 2022
अतरौलिया में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि आजमगढ़ जनपद के अंतर्गत अतरौलिया विधानसभा के मदियापार स्थित श्रीराम शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सुल्तानपुर जमीन जगदीशपुर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता बैठक की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के कोयलसा ब्लॉक […]

You May Like

advertisement