
डॉक्टर शील सेठी डॉ प्रवीन ढींगरा विशेष तौर पर पधारे
(पंजाब) फिरोजपुर 16 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
श्री शनि देव जयंती के उपलक्ष में श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में श्री शनि देव जी की पंडित अरुण पांडे मुख्य पुजारी की ओर से विधिवत पूजा अर्चना की गई ओर जला अभिषेक किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत श्री दविंदर बजाज, प्रधान, डॉ सुशील सेठी एवं मंदिर कमेटी के लगभग सभी सदस्यों ने केक काटा गया। काले चने एवं हलवे का प्रसाद भी श्री शनिदेव जी के भक्तों में वितरण किया गया।
श्री विशाल शर्मा एवं चेतन शर्मा की ओर से ठंडे मीठे जल की शब्बील भी लगाई गई। गर्मी के इस मौसम में सेकंडे लोगों ने सबील का आनंद लिया।
इस अवसर पर श्री दविंदर बजाज,डॉक्टर शील सेठी, डॉ प्रवीन ढींगरा,पंडित सूरज प्रकाश शर्मा, अनुराग ऐरी, विनोद नरूला, अशोक कक्कड़, सोनू अरोड़ा, रूपलाल, पंडित अरुण पांडे, पंडित राकेश तिवारी, विशाल शर्मा, चेतन शर्मा, जगमोहन सिंह इत्यादि ने प्रसाद वितरण करने में सेवा निभाई।


