श्री अरुट जी महाराज जी की जयंती के उपलक्ष में अरोड़ा महासभा द्वारा अमनदीप हॉस्पिटल के सहयोग से फ्री बीएमडी एवं यूरिक एसिड की जांच शिवर का किया गया आयोजन

श्री अरुट जी महाराज जी की जयंती के उपलक्ष में अरोड़ा महासभा द्वारा अमनदीप हॉस्पिटल के सहयोग से फ्री बीएमडी एवं यूरिक एसिड की जांच शिवर का किया गया आयोजन।

लगभग 100 मरीज ने अपना फ्री में करवाया चेकअप-अश्विनी ढींगरा

(पंजाब)फिरोजपुर 27 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  श्री अरूट जी महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में अरोड़ा महासभा द्वारा अमनदीप हॉस्पिटल फिरोजपुर के सहयोग से फ्री BMD & URIC ACID TEST CAMP हॉस्पिटल कैंपस में लगाया गया। जिसमे हॉस्पिटल के वेल क्वालिफाइड डॉक्टर्स की टीम ने लगभग 100 मरीजों को चेकअप किया और अरोड़ा महासभा पंजाब के सीनियर वाईस प्रधान श्री हरीश सेटिया श्री सतीश अरोड़ा वाईस प्रधान एडवोकेट अश्वनी ढींगड़ा जनरल सेक्रेटरी स्टेट श्री कुलवंत कटारिया सेक्रेटरी पंजाब श्री तिलक राज अरोड़ा आड़तिया प्रेसिडेंट फ़िरोपुर भूषण गुलाटी जनरल सेक्रेटरी फिरोजपुर अनिल कटारिया कैशियर 

एव जिला कार्यकारनी मेंबर्स ने भाग लिया। जिसमे अरूट जी महाराज के चित्र पर फूल मलाए भेट करने के बाद वक्ताओं ने अरोड़ा समाज के आदि परिवर्तक गुरु के इतिहास पर रोशनी डालते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सेवा कार्य करने को कहा गया।

   श्री अभिषेक अरोड़ा फैसिलेशन डायरेक्टर एव सुशील अरोड़ा मैनेजर अमनदीप हॉस्पिटल ने हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी देते हुए कहा कि अरोड़ा महा सभा द्वारा किसी भी ग़रीब मरीज़ को अस्पताल भेजा जाता है तो उसका खर्चा हॉस्पिटल उठाएगा और कई प्रकार की बीमारियों के इलाज पर विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने अरोड़ा महा सभा के अधिकारिओं को स्मृति चिन्न दे कर सम्मानित किया।

श्री अश्विनी ढींगरा महामंत्री अरोड़ा महासभा ने बताया कि श्री अरुट जी महाराज की जयंती 31 मई 2026 को है। जिसको प्राप्त स्तर पर मनाने की योजना है। लेकिन उससे पहले ऐसे कैंप और भी कई जगह लगाए जाएंगे।

     अंत में अरोड़ा महा सभा के सभी अधिकारियों ने अभिषेक अरोड़ा और अमनदीप हॉस्पिटल की मैनेजमेंट का धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में निकाली संध्या फेरी

Wed May 27 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 27 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= “रमणे कणे कणे इति राम:”जो कण कण में बसे, वही राम है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते हैं।उन्होंने विनम्रता, मर्यादा,धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार को दिया।

You May Like

advertisement