स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर सन्यास आश्रम वजीरपुर उनके सम्मान में पूजा अर्चना उपरांत किया गया भंडारा

फिरोजपुर 10 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर सन्यास आश्रम बाजीद्पुर उनके सम्मान में पूजा इत्यादि उपरांत भंडारा किया गया । इस अवसर पर श्री  आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी की सगोष्टी मे आचार्य वेद प्रकाश शुक्ला ने आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी। जगतगुरु शंकराचार्य जी के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए आए हुए भक्तजनों को बताया गया ।वजीदपुर के वासियों ने शंकराचार्य जी के संकल्प में अपना साथ देने की सहमति दी तथा अपने विचार रखे।

श्री विनोद शर्मा प्रधान आदित्य वाहिनी ने आई हुई संगत को श्री आदित्य वाहिनी में शामिल होने का आवाहन किया तथा स्वामी प्रज्ञानंद जी के जीवन से शिक्षा लेने को कहा।

स्त्री सत्संग मंडली वजीदपुर ने कीर्तन किया। इस अवसर पर अमन शर्मा ,साध्वी निर्मल ज्योति, सरपंच बलविंदर शर्मा, डॉ कुलदीप, अजय शर्मा ,
त्रिपाठी जी किरण बाला, और स्त्री शक्ति ने स्वामी प्रज्ञानंद जी के चरणों में पुष्प अर्पित किए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ

Fri Dec 10 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 9 दिसंबर :- गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ मंदिर के पुजारी सुखपाल भार्गव ने कहा कि अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव-2021 को लेकर पहली बार गीता उदगमी स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गीता पाठ का शुभारम्भ […]

You May Like

Breaking News

advertisement