पावन उत्पन्ना एकादशी के उपलक्ष्य में अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा हरिंदर ओबरॉय (नीटा महंत) ने निकाली प्रभातफेरी।

फिरोजपुर 15 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पावन उत्पन्ना एकादशी और अपने सुपुत्र शिवम ओबरॉय (जोकि यूके में रह रहा है) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरिंदर ओबरॉय (नीटा महंत) ने बड़ी श्रद्धा भाव से अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का अपने घर सत्संग/भजन कीर्तन करवाया। सचिन नारंग, अरुण नंदा, राजेश वासुदेवा, अजय मोंगा, साजन वर्मा और राजू खुंडिया ने सुंदर भजन गाए। उसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते शंखनाद करते, हुए अमृतवेला सोसाइटी ने प्रभातफेरी निकाली। ओबरॉय परिवार में पूरा भक्तिमय माहौल था। अजय मोंगा, अरुण नंदा और राजेश वासुदेवा ने जन्मदिन का बधाई गीत गाकर शिवम ओबरॉय और परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाली उत्पन्ना एकादशी बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन व्रत करने का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन वर्त रखने और पूजा पाठ करने से श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति आती है।
इस अवसर पर कविता ओबरॉय, मनीष ओबरॉय, दीक्षा ओबरॉय, हिमांश ओबरॉय, राजू ओबरॉय, संजीव हांडा, राधिका पूजा हांडा, मानव मंथन, अश्वनी शर्मा, अमिता विकास मिगलानी, बिंदिया, धवन फैमिली, पुरूषोतम चावला, महंत शिवराम दास, लोकेश तलवाड़, प्रवेश कुमार, राजेश बजाज, अजय ग्रोवर, हरीश बेरी, सुनीता कटारिया, संगीता चावला, सुनीता जोशी, अरुणा तलवाड़, और अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले मे आज से धान खरीदी शुरू, झालखम्हरिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब एवं विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं श्री संपत अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

Sat Nov 15 , 2025
किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा – खुशवंत साहेब महासमुंद 15 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का कार्य आज 15 नवम्बर से पूरे प्रदेश सहित महासमुंद […]

You May Like

Breaking News

advertisement