महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मानव मित्र मंडल द्वारा नारी शक्ति सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह किया गया आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नारी शक्ति सम्मान एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र, 24 जून : महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मानव मित्र मंडल द्वारा मंडल के संस्थापक प्रो. राम रतन शर्मा के मार्गदर्शन में नारी शक्ति सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह श्री सत्य साईं मंदिर सेक्टर-7 के परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. विवेक शर्मा अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद कुरुक्षेत्र, कार्यक्रम अध्यक्षा एडवोकेट मंजू वर्मा महिला एग्जीक्यूटिव जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र तथा मानव मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मानव मित्र मंडल की ओर से समाजसेवी नीशू गुप्ता, मुकेश देवी, संतोष रानी, ममता शर्मा, विजय, सुमन सांगवान, उषा शर्मा, सुषमा वर्मा, उषा किरण ग्रोवर, अंजना कुमारी, एवं सीमा देवी आदि को नारी शक्ति सम्मान एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंडल के विशेष सहयोगी कमल शर्मा एवं नमित को विशेष सम्मान देकर अलंकृत किया गया। साथ ही सरकारी विद्यालयों के 28 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. विवेक शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज महिलाएं अत्याचार एवं शोषण का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को जागरुक करते हैं और उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा करते हैं। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम पूरी दुनिया की मातृशक्ति के लिए गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षा मंजू वर्मा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुन्दर कार्यक्रम वास्तव में ही नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जीवन मे शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिसके बल पर हम जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज के लिए हितकारी कार्य भी कर सकते हैं। एक अच्छे इंसान बन सकते हैं।
छात्रा समीक्षा ने नारी सशक्तिकरण पर मनमोहक कविता प्रस्तुत की। मंडल के सचिव रमेश कौशिक ने संस्था का संक्षिप्त परिचय प्रदान किया और मंडल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। मानव मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य नरेश सैनी एवं प्रवीण कुमार ने अतिथियों का अभिवादन एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक भारतेन्दु हरीश ने कहा की मंडल का उद्देश्य जरुरतमन्द मेधावी छात्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं संबल प्रदान करना है, ताकि वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनकर समाज को कुछ देने के सिद्धांत की ओर प्रेरित हों। डा. अनीता गोयल ने कार्यक्रम में मंच का समयबद्ध संचालन एवं नारी शक्ति पर कविता पाठ भी किया। मंडल की सदस्य रुमन गुप्ता ने अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि विभिन्न स्कूलों से आए मेधावी छात्र व उनके अभिभावक एवं नारी शक्ति का शुभ आगमन ही हमारे आयोजन की सफलता है। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ सदस्य सतपाल कल्याण, रमेश कौशिक, देवेन्द्र शर्मा, वीरभान शर्मा, भारतेन्दु हरीश, प्रवीण कुमार, नरेश सैनी, विनोद भुक्कल, निकुंज, एडवोकेट अंकित गुप्ता, राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। तेजपाल, नसीब, नमित, तमन्ना, समीक्षा, वंशिका, राजकुमार, सुनील राम, अशोक एवं पुनीत आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
मानव मित्र मंडल द्वारा नारी शक्ति सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह में सम्मान लेने वाले बच्चे एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा में नौकरियों में 5 नंबर को असंवैधानिक करार देने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का बयान।मुंह छुपाने लायक भी नहीं रहे हरियाणा के सीएम नायब सिंह : अनुराग ढांडा

Tue Jun 25 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बीजेपी की नाकामी से प्रदेश के हजारों युवाओं की नौकरी पर लगा प्रश्न चिह्न: अनुराग ढांडा।हरियाणा के युवाओं को दरकिनार कर बाहरी लोगों को नौकरी देने के लिए योजना बनाती है बीजेपी : अनुराग ढांडा।बीजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी के चरम पर पहुंचा दिया है : […]

You May Like

Breaking News

advertisement