श्री अयोध्या जी में श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में जिला कचहरी फिरोजपुर में श्री सुंदरकांड जी का पाठ बड़े ही हर्षौउल्लाल से करवाया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 22 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अयोध्या में श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में जिला कचहरी फिरोजपुर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ बड़े हर्षौउल्लास के साथ करवाया गया। अश्विनी शर्मा (सीटू) की टीम श्री केदार बदरीनाथ उत्तराखंड रामलीला एवं रामायण प्रचार सभा की ओर से श्री सुंदरकांड जी का पाठ बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया। जिसमें जिला कचहरी फिरोजपुर के सभी वकील साहिबान,जज साहिबान, जिला कचहरी का स्टाफ, वकील साहब के क्लर्क न्यायाधीशों के स्टाफ सभी ने प्रभु श्री राम का गुणगान किया और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। जिला बार एसोसिएशन द्वारा सुंदरकांड के पाठ के उपरांत लंगर की व्यवस्था की गई थी। जिसमें सभी लोगों ने प्रभु श्री राम के प्रसाद व लंगर को ग्रहण किया। 

     जिला बार एसोसिएशन के प्रधान श्री लवजीत सिंह तुरना श्री नील रतन शर्मा महामंत्री द्वारा सभी लोगों का सुंदरकांड के पाठ में आने और लंगर ग्रहण करने के लिए शुक्रिया अदा किया गया। सभी लोगों को प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। और बताया कि आने वाले समय में  ऐसे और भी धार्मिक कार्य करवाए जाया करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर जनमानस को दिलाया तिरंगा फहराने का अधिकार

Fri Jan 23 , 2026
23 जनवरी 2004 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जनमानस को दिया था तिरंगा फहराने का अधिकार।तिरंगे का सम्मान, नागरिकों का अधिकार और एक विचार से जन–आंदोलन तक। थानेसर (संजीव कुमारी) 22 जनवरी : भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का संयोजन नहीं, बल्कि देश की आत्मा, उसकी अस्मिता और […]

You May Like

advertisement