लालकुआ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक स्थित देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण गया जिसमें युनियन के सभी बरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे


जफर अंसारी
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार युनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने लोगों को संदेश दिया कि वृक्ष मानव जीवन एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के लिए बहुत ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन कल्पना मात्र है पौधे ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ऐसे में हम सभी को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है इसी क्रम में उनके द्वारा ऑक्सीजन युक्त पीपल व तुलसी के पौधे लगाए गए।
इधर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री अजय अनेजा ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्यक्रम है वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में सर्वाधिक हैअधिक से अधिक वृक्ष लगाएं उनके विकास एवं सुरक्षा का दायित्व हमारे पूरे समाज का है। वृक्षों के महत्व को अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाने का हमारा दायित्व है।
इधर वृक्षारोपण कार्यक्रम में यूनियन के नगर सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष सोनू बत्रा ,उधम सिंह नगर जिला सचिव सतीश कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, प्रवक्ता धीरज गुप्ता, संगठन मंत्री जफर अंसारी, अनिल कुमार , अमित अग्रवाल, अमित शंकर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਝਟਕਾ : ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਹੋਏ ਆਪ 'ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ

Sun Jun 6 , 2021
👉ਆਪ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਬਣਦਾ ਮਾਣ ਸਨਮਾਨ : ਜਗਦੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਆਉਂਦੇ ਹੀ ਰਾਜਨੀਤਕ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਤੇਜ਼ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਪਾਸੇ ਨੁਕਰ ਬੈਠਕਾਂ ਦਾ ਦੋਰ ਚਲਦਾ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ […]

You May Like

advertisement